Bagpat News: कान्हा के आगमन में मंदिरों को फूलों और लाइटों से सजाया
Bagpat News: बागपत में ठाकुरद्वारा और जानकीदास मंदिर में जन्माष्टमी की धूमधाम से तैयारियां हो रही हैं। फूलों की सजावट, भजन संध्या और प्रसाद वितरण के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 30 से अधिक गांवों में कान्हा जी की शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Bagpat News: बागपत। बागपत के ठाकुरद्वारा और जानकीदास मंदिर में जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां धूमधाम से की जा रही हैं। दोनों मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया। गुरुवार को मंदिरों में फूलों की मालाएं, रंग-बिरंगी लाइटें और धार्मिक चित्रों की विशेष सजावट की गई। वहीं, 30 से अधिक गांवों में जन्माष्टमी पर कान्हा जी की यात्राएं निकाली जाएंगी। दही हांडी तोड़ी जाएगी। पुलिस लाइन में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। ठाकुरद्वारा मंदिर मंदिर में चार सितंबर यानि आज विशेष पूजा और भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तों के लिए मोतीचूर के लड्डू के प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर में जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा और आरती होगी।
रात 12 बजे जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा, तब विशेष भजन और कीर्तन का आयोजन होगा। इस पावन अवसर पर दर्शन करने और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। मंदिर की ओर से सभी भक्तों से इस पर्व को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाने और मंदिर की व्यवस्थाओं में सहयोग देंने का आव्हान किया। वहीं, गुरुवार को ठाकुरद्वारा और जानकीदास मंदिर में दिनभर साज-सज्जा समेत अनुष्ठान की तैयारियां चलती रही। दूसरी ओर बड़ौत और खेकड़ा के मंदिरों में भी जन्माष्टमी पर धार्मिक आयोजनों का आयोजन होगा। प्रसाद का वितरण होगा। वहीं, बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, खेड़की, सरूरपुर, पाबला, अहेड़ा आदि कस्बों व गांवों में जन्माष्टमी पर कान्हा की शोभायात्रा निकाली जाएंगी। दही हांडी तोड़ी जाएगी। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। शोभायात्राओं में पुलिस तैनात रहेगी। मंदिरों के बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन में भी जनमाष्टमी पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

