Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsJayant Chaudhary Inaugurates Synthetic Running Track in Chapparouli Boosts Local Sports Infrastructure
छपरौली में युवाओं के साथ सिंथेटिक रनिंग ट्रैक पर दौड़े केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी

छपरौली में युवाओं के साथ सिंथेटिक रनिंग ट्रैक पर दौड़े केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी

संक्षेप:

Bagpat News - राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 82 लाख रुपये की लागत से तैयार सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का लोकार्पण किया। यह ट्रैक क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने मेरठ को खेल हब बनाने की योजना का भी उल्लेख किया और खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास का महत्व बताया।

Nov 29, 2025 11:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

बागपत। राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने शनिवार को श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, छपरौली में सांसद निधि से तैयार किए गए सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का लोकार्पण किया। 82 लाख रुपये की लागत से तैयार यह 200 मीटर का अत्याधुनिक पीयू स्प्रे कोट रनिंग ट्रैक क्षेत्र के युवाओं व खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात है। उद्घाटन के बाद जयंत चौधरी स्वयं भी युवाओं और कार्यकर्ताओं के साथ ट्रैक पर दौड़ते नजर आए। उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास से ही उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार होते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि मेरठ और वेस्ट यूपी में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उपयुक्त सुविधाओं और मंच की है। उन्होंने कहा कि “स्पोर्ट्स ऐज मेरठ” अभियान के तहत मेरठ को राष्ट्रीय स्तर पर खेल हब बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से 3 वर्षों में 10 करोड़ रुपये की स्थानीय विकास निधि खेल संरचनाओं को मजबूत करने में निवेश की जाएगी। इसके तहत विभिन्न जगहों पर स्टेडियम, कोर्ट और अन्य खेल सुविधाओं के विकास को गति दी जाएगी। वर्तमान राजनीतिक माहौल पर प्रश्न पूछे जाने पर जयंत चौधरी ने लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं पर विश्वास बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्वाचन प्रक्रिया पर टिप्पणी करने से पहले तथ्यों और संवैधानिक दायित्वों का सम्मान जरूरी है। वहीं, रालोद के बागपत से चेयरमैन एडवोकेट रोजुद्दीन को हटाए जाने पर उन्होंने कहा कि यह कानूनी प्रक्रियाओं का विषय है और हर नागरिक के पास विकल्प उपलब्ध हैं और वे लोकदल (रालोद) के हैं, इसमें कोई शक नहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, विद्यालय प्रबंधन के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे। सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण से क्षेत्र में एथलेटिक्स को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।