किसान मसीहा पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगी जाट महासभा
Bagpat News - बामनौली गांव में अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा जाट जागरूकता पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें जाट आरक्षण, आर्थिक एवं शैक्षिक उन्नति, नशा मुक्ति तथा सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि चौधरी युद्धवीर सिंह ने चौधरी चरण सिंह पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा की। पंचायत का समापन समाज में एकता और जागरूकता के संकल्प के साथ हुआ।

बामनौली गांव में रविवार को अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा जाट जागरूकता पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें जाट आरक्षण, आर्थिक एवं शैक्षिक उन्नति, संगठनात्मक सुदृढ़ता, नशा मुक्ति तथा सामाजिक कुरीतियों जैसे ज्वलंत विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बामनौली गांव में एडवोकेट हेमंत के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामअवतार पालसानिया द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ा रोष व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि “चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे और सर्वसमाज उन्हें अपना नेता मानता आया है। उनके विरुद्ध इस प्रकार की टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। इससे समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है।” उन्होंने कहा कि देश की आजादी में इस क्षेत्र के लोगों ने कुर्बानी दी है। जो हमेशा याद रहगी। बच्चों से मोबाइल फोन दूर रखा जाए। राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी धर्मवीर खोखर ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में समाज के समग्र विकास के लिए शिक्षा, संगठन और जागरूकता को बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव रविंद्र बलियान, मेरठ मण्डल अध्यक्ष चौधरी सत्येन्द्र सिंह तोमर, गौरव टिकैत, रविंद्र राणा, रविंद्र कुमार तोमर, गौरव जिटौली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पंचायत का समापन समाज में एकता, जागरूकता और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ। पंचायत की अध्यक्षता बीजेपाल सिंह व संचालन हरेंद्र तोमर व वीरेंद्र तोमर ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर प्रज्ञा बालियान, अनिल डबास, युद्धवीर सिंह, विनोद खेड़ा, बसंत तोमर, हेमंत एडवोकेट, रामछैल पंवार,नरेश तोमर, चौधरी यशपाल सिंह, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर, प्रहलाद सिंह, रामपाल मांडी, अशोक भूत,अरविंद बिजराल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल डबास, अवधेश दांगी युवा जिलाध्यक्ष, मनोज चौधरी सपा, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


