खाड़ी देशों पर हमले के बाद विदेशों में रह रहे लोगों के परिजन परेशान
Bagpat News - ईरान और इजरायल के बीच युद्ध के बाद दुबई सहित कई खाड़ी देशों पर हमले हुए हैं। विदेश में रह रहे लोगों के परिजनों ने फोन पर हाल-चाल जाना। दुबई में रह रहे युवकों ने बताया कि वे सुरक्षित हैं और स्थिति सामान्य है। हालांकि, फ्लाइट सेवाएं बंद हैं, जिससे परेशानी हो रही है।

ईरान और इजरायल के बीच युद्ध के बाद दुबई सहित कई खाड़ी देशों पर भी हमले किए गए है। जिसके बाद विदेश में रह रहे लोगों के परिजनों की धड़कनें बढ़ चली है। दुबई में रह रहे रटौल निवासी युवकों से उनके परिजनों ने फोन पर बात करते हुए हाल-चाल जाना। विदेशों में रह रहे लोगों ने खुद को सुरक्षित बताया, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला बोल दिया है। जिसके बाद ईरान ने भी इजरायल सहित खाड़ी देशों दुबई, कतर सहित कई अन्य देशों पर हमला बोला है।
दुबई में हमले की सूचना के बाद रटौल निवासी दानिश पुत्र बाबू, सलाउद्दीन पुत्र अहसान, साजिल पुत्र हिसामुद्दीन सहित दुबई में रह रहे 10 से अधिक लोगों के परिजन चिंतित हो चले हैं। शनिवार की देररात उन्होंने मोबाइल फोन से कॉल करते हुए उनका हाल-चाल जाना। विदेश में रह रहे लोगों ने परिजनों को सुरक्षित होने की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। हिन्दुस्तान संवाददाता से बात करते हुए दुबई में रह रहे दानिश ने बताया कि रात्रि में इजरायल ने दुबई में एक हमला किया था। जिसमें कोई हताहत नही हुआ है। दहशत का माहौल जरूर है, लेकिन सभी लोग सुरक्षित है। उन्होंने बताया दुबई में हालत बिल्कुल समान्य है। सभी कार्य रोजमर्रा की तरह किए जा रहे हैं। फिलहाल फ्लाइट की आवाजाही बंद कर दी गई है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


