Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsInvestigation of RLD Activist Vishu Murder Case Transferred to Crime Branch
वीशू हत्याकांड की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी

वीशू हत्याकांड की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी

संक्षेप:

Bagpat News - बामनौली गांव के निवासी रालोद कार्यकर्ता वीशू तोमर की हत्या की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। वीशू की तीन महीने पहले लोनी में हत्या हुई थी। दो आरोपी जिला कारागार में बंद हैं। पुलिस ने मामले में पहले से खुलासे किए थे, लेकिन परिवार ने जांच की मांग की थी।

Jan 11, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

बामनौली गांव निवासी रालोद कार्यकर्ता वीशू हत्याकांड की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। दरअसल, वीशू तोमर की तीन माह पहले लोनी के खन्ना नगर में हत्या कर दी गई थी। मामले में दो आरोपी जिला कारागार में बंद है। बामनौली गांव निवासी रालोद कार्यकर्ता वीशू तोमर गत वर्ष दो नवम्बर को घर से यह कहकर गया था कि वह बड़ौत तक जा रहा है, जल्द ही वापस आ जाएगा। मगर वह सात नवंबर तक भी वापस नहीं लौटा, तो वीशू के भाई विनय कुमार ने दोघट थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उसका कॉल डिटेल निकालकर जब पुलिस गाजियाबाद के अंकुर विहार थाना क्षेत्र के खन्ना नगर में पहुंची, तो स्थानीय थाने से पता चला कि पुलिस को तीन नवंबर की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला था।

वहां वीशू की पहचान होने के बाद पुलिस ने मामले में धरपकड़ शुरू की, तो एक आरोपी विक्रांत हाल निवासी बड़ौत न्यायालय में पेश हो गया। इसके बाद दूसरा आरोपी शीबू भी एक मामले में जेल चला गया। पुलिस ने विक्रांत को रिमांड पर लेकर घटना का खुलासा किया था, लेकिन वीशू के परिजनों ने पुलिस के इस खुलासे पर सवालिया निशान लगाते हुए जांच किसी अन्य एजेंसी से कराने की मांग की थी। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी दोघट सूर्यदीप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की जांच क्राइम ब्रांच बागपत को सौंपी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;