बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भूमि और रविंद्र कुमार ने जड़े दमदार मुक्के
Bagpat News - बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में चौधरी चरण विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पहले दिन 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 60 पुरुष और 40 महिलाएं शामिल थीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी और अन्य अतिथियों ने किया। महिला वर्ग में भूमि और पुरुष वर्ग में रविंद्र सिंह विजेता रहे।

बागपत। शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में गुरुवार को चौधरी चरण विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन 100 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 60 पुरुष और 40 महिलाएं शामिल रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी अस्मिता लाल, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव प्रमोद कुमार, संस्था अध्यक्ष ठाकुर सत्यपाल सिंह, सचिव राजेंद्र चौहान ने किया। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता आयोजन सचिव डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि पहले महिला वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता कराई गई। महिला वर्ग में भूमि, अंजली, संजना, महक, शिवानी, भूमिका, शिरीन, लक्षिता शर्मा, कोमल शर्मा प्रथम रही।
पुरुष वर्ग में रविंद्र सिंह, शिवम, रवि कुमार, हिमांशु सिंह, रूपिन कौल, अमन, यश ठाकुर, रोहित सागर, हेमचंद, जॉन मसीह, शारिक खान, अंश कुमार विजेता रहे। उन्होंने बताया कि आज शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। इस मौके पर बीएएलएलबी प्रबंध समिति से श्रीनिवास चौहान, गजे सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


