बिजवाड़ा गौ आश्रय स्थल का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण
Bagpat News - बिनौली में प्रमुख सचिव आयुष विभाग रंजन कुमार ने बिजवाड़ा गांव में गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बीमार गौवंश को देखकर नाराजगी जताई और उपचार के निर्देश दिए। इसके साथ ही हिंडन नदी पर बन रहे पुल का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के आदेश दिए।

बिनौली। प्रमुख सचिव आयुष विभाग व जनपद नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने मंगलवार को बिजवाड़ा गांव मे गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां कई गौवंश बीमार मिलने पर नाराजगी जताई तथा पशु चिकित्साधिकारी डा. अक्षय बालियान को उचित उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौवंश की संख्या, चारे पानी की व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने हिंडन नदी पर बन रहे निर्माणधीन पुल का भी निरीक्षण किया। सेतु निगम प्रबंधक ऋतिक श्रीवास्तव व एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार को जल्द निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अनिल कुमार सिंह, बीडीओ नरेंद्र सिंह, एडीओ प्रेम कुमार, ग्राम सचिव विकास सहरावत आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


