Bagpat News: कांवड़ मार्ग का सीओ ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

Bagpat News: दाहा, संवाददाता।कांवड़ मार्ग का सीओ ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के निर्देशकांवड़ मार्ग का सीओ ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के निर्देशकांवड़

कांवड़ मार्ग का सीओ ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Bagpat News: आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को सीओ बड़ौत अंशु जैन ने दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौतझ्रमुजफ्फरनगर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सीओ बड़ौत ने थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह से कांवड़ यात्रा की तैयारियों एवं मार्ग व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि पूरा कांवड़ मार्ग अधिकतम स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहे, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखी जा सके।सीओ ने दाहा, भड़ल, कान्हड़ और पुसार सहित विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए सड़क किनारे लगने वाले भंडारे मुख्य मार्ग से हटकर तथा सड़क की एक ही ओर लगाए जाएं। इसके अलावा मार्ग के किनारे उगी झाड़ियों को हटवाकर साफ-सफाई कराने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsBagpat News: कांवड़ मार्ग का सीओ ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के निर्देश