महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर शपथ आज

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - शासन के निर्देशानुसार, बागपत के सभी विद्यालयों में महिला और बाल सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि यह कदम सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया गया है। सभी...

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर शपथ आज

शासन के निर्देशानुसार आज जनपद बागपत के समस्त विद्यालयों महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में नियमित रूप से महिला एवं बाल सुरक्षा के संबंध में शपथ दिलाई जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन ने बताया कि यह कदम महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस संदर्भ में सभी प्रधानाचार्यों और अध्यापकों को जिला स्तर से निर्देश जारी किया गया है कि प्रत्येक सोमवार को शपथ दिलाई जाए और इसकी तस्वीरें संबंधित अधिकारियों को भी भेजी जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।