ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतससुराल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ससुराल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नगर की राम नगर कालोनी में रविवार की सुबह एक युवक ने अपनी ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को...

ससुराल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हिन्दुस्तान टीम,बागपतSun, 18 Mar 2018 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर की राम नगर कालोनी में रविवार की सुबह एक युवक ने अपनी ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।

नगर के कमला नगर के रहने वाले कवंरपाल पुत्र सहजराम की शादी पांच साल पूर्व नगर की राम नगर कालोनी की रहने वाली दिव्यांग युवती सोनिया पुत्री कृष्णपाल के साथ हुई थी। उनकी चार साल की बेटी है। बताया कि दोनों के बीच विवाद के चलते सोनिया पिछले पांच माह से अपने मायके आई हुई थी। पिछले तीन दिनों से कवंरपाल भी अपनी ससुराल में रह रहा था। वहीं से मजदूरी पर जाता था। रविवार को उसके ससुर व साला मजदूरी पर गए थे। उसकी पत्नी घर के बाहर काम कर रही थी। इस दौरान उसने कमरे के अंदर पंखे पर फंदा लगाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद उसकी पत्नी कमरे के अंदर पहुंची तो उसने देखा कि उसका पति का शव फांसी पर लटका हुआ था। उसने अपने पिता और भाई को इसकी सूचना दी। सूचना पर दोनों घर पहुंच गए। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फांसी से नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम को भेजा। कवंरपाल की मौत उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। एसएसआई हेमेन्द्र बालियान ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसका शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें