ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतमहत्वपूर्ण: खेकड़ा से मंडोला तक गहरे गड्ढे में तब्दील हुआ दिल्ली -सहारनपुर मार्ग

महत्वपूर्ण: खेकड़ा से मंडोला तक गहरे गड्ढे में तब्दील हुआ दिल्ली -सहारनपुर मार्ग

- दिल्ली की तरफ जाना हुआ मुश्किल महत्वपूर्ण: खेकड़ा से मंडोला तक गहरे गड्ढे में तब्दील हुआ दिल्ली -सहारनपुर मार्गमहत्वपूर्ण: खेकड़ा से मंडोला तक गहरे गड्ढे में तब्दील हुआ दिल्ली -सहारनपुर...

महत्वपूर्ण: खेकड़ा से मंडोला तक गहरे गड्ढे में तब्दील हुआ दिल्ली -सहारनपुर मार्ग
हिन्दुस्तान टीम,बागपतThu, 15 Oct 2020 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

- दिल्ली की तरफ जाना हुआ मुश्किल

खेकड़ा। संवाददाता

दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे खेकड़ा से मंडोला तक गडढों में तब्दील हो चुका है। कुछ गड्ढे तो डेढ़ से दो फीट तक गहरे हो चुके हैं। जिससे वाहन चालकों के साथ यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

दिल्ली सहारनपुर हाईवे वेस्ट यूपी का प्रमुख हाईवे है। पिछले वर्ष इसे नेशनल हाईवे का दर्जा दिया गया था। साथ ही निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया था। खेकड़ा से बडौत तक तो ये हाईवे बनकर पूरी तरह तैयार भी हो चुका है, लेकिन खेकड़ा से लोनी के बीच इसकी पुरानी सड़क की मरम्मत भी नहीं कराई गई है। जिससे खेकड़ा से मंडोला तक यह हाईवे पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। कुछ गडढेतो डेढ से 2 फीट गहरे हो चुके हैं। जिससे वाहन चालकों के साथ यात्रियों को वहां से सफर करना जोखिम भरा बना हुआ है। इन गडढों की वजह से ही वहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही है। जिनमें कई बाइक चालक और पैदल यात्री अपनी जान भी गवा चुके हैं। पिछले सप्ताह है हसनपुर मसूरी गांव के पास लोनी के पैदल यात्री की दुर्घटना में मौत हुई थी । फिलहाल में इसके निर्माण की संभावनाएं भी नजर नहीं आ रही है। इसका कारण एलिवेटेड रोड के निर्माण के प्रक्रिया के शुरू होने को माना जा रहा है। एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि एलिवेटिड रोड बनने जा रहा है। ऐसे में पिलर बनेंगे। उनका स्थान छोड़ कर फिर सारी सड़क का निर्माण बेहतर तरीके से होगा। फिलहाल मरम्मत कराने के लिए सम्बन्धित विभाग को लिखा जाएगा।

---

14बाग103- खेकडा में दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर बने गहरे गड्ढे

--दीपक--झा--

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें