40 किशोरियों को किया एचपीवी का टीकाकरण

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

बागपत में जनता वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में एचपीवी का टीकाकरण किया गया। डीएम अस्मिता लाल ने बेटियों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि यह टीकाकरण कैंसर से बचाव के लिए महत्वपूर्ण है। 40 किशोरियों को टीका लगाया गया और उन्हें नीरा किट एवं ओआरएस पैकेट देकर सम्मानित किया गया।

40 किशोरियों को किया एचपीवी का टीकाकरण

बागपत। जनता वैदिक कन्या इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में शुक्रवार को एचपीवी का टीकाकरण किया गया। डीएम अस्मिता लाल ने कार्यक्रम में पहुंचकर बेटियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि यह केवल एक टीकाकरण अभियान नहीं, बल्कि बेटियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य का सुरक्षा कवच है। टीकाकरण 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को लगाया जाने वाला यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का टीकाकरण अवश्य कराएं। कॉलेज में यह अभियान एक स्वास्थ्य उत्सव के रूप में दिखाई दिया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरुचि शर्मा ने बताया कि 40 किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण किया गया।

टीकाकरण के उपरांत छात्राओं को नीरा किट एवं ओआरएस पैकेट प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. तीरथ लाल, एसडीएम बागपत ज्योति शर्मा, बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।