दुल्हैंडी पर 24 घंटे मिलेगी स्वास्थ्य सेवाएं
Bagpat News - जिला अस्पताल ने होली के मौके पर घायलों के लिए अतिरिक्त बेड और विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है। इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत किया गया है और दवाओं का इंतजाम किया गया है। वेंटिलेटर और पैरामेडिकल स्टाफ भी...

जिला अस्पताल में घायलों के लिए अतिरिक्त बेड का इंतजाम किया गया है। वहीं त्वचा, मेडिसिन, जनरल सर्जरी, हड्डी व नेत्र रोग विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई गई है। होली में किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए अस्पताल तैयार हैं। होली के मद्देनजर अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाओं को और पुख्ता कर दिया गया है। इमरजेंसी दवाओं के इंतजाम कर लिए गए हैं। सीएमएस डा. एसके चौधरी ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। ऑनकाल डॉक्टर भी ड्यूटी पर रहेंगे। नेत्र, त्वचा, हड्डी, जनरल सर्जरी व मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। अतिरिक्ति पैरामेडिकल स्टाफ व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अस्पताल में आधा दर्जन वेंटिलेटर भी अलर्ट पर तैयार रखे गए हैं। डॉक्टर की सलाह पर गंभीर जरूरतमंद मरीजों को वेंटिलेटर भी मुहैया कराया जाएगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी इंतजाम मुक्कमल कर लिए गए है। मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।