होली पर आना-जाना हुआ दुश्वार, ट्रेनों-बसों में जगह नहीं

Feb 28, 2026 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - बड़ौत में होली पर्व पर लोगों की घर जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखी जा रही है। दिल्ली-सहारनपुर रूट पर सबसे अधिक यात्री हैं। सरकारी और निजी नौकरीपेशा लोग घर लौट रहे हैं। रोडवेज ने बसों के फेरे 20 प्रतिशत बढ़ा दिए हैं, लेकिन डग्गामार वाहनों की लूट भी हो रही है।

होली पर आना-जाना हुआ दुश्वार, ट्रेनों-बसों में जगह नहीं

बड़ौत। होली पर्व पर अपने-अपने घरों को आने/जाने वाले लोगों की रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। जिन्हें सीट मिल गई वो खुश दिखाई दे रहे हैं, बाकी खिड़कियों, दरवाजे पर लटककर घर जाने को बेताब दिखाई दे रहे हैं। सरकारी नौकरीपेशा तो शनिवार दोपहर से ही रवाना होने शुरू हो गए थे, लेकिन रात होते-होते निजी नौकरीपेशा की भी भीड़ घर जाने के लिए रोडवेज बसों व रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही है। इस दौरान सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली- सहारनपुर रूट पर दिखी। रोडवेज बसों में सीटें फुल होने से यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है।

घर आ रहे लोगों से ट्रेनें व बसें खचाखच भर रही हैं। ट्रेनों में अन्य दिनों के मुकाबले 20 फीसदी यात्री अधिक आ रहे है। यह सिलसिला होलिका दहन की पूर्व संध्या दो मार्च को और परवान चढ़ेगा। बड़ौत रेलवे स्टेशन, बागपत रोड रेलवे स्टेशन, कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन और बस अड्डों दोनों ही जगहों पर यात्रियों से भरपूर रहे। ट्रेन या बस के आते ही उस पर चढ़ने और सीट हथियाने की मारामारी होती दिखाई दे रही है। उधर, रोडवेज ने होली पर विशेष बसें भी चलाई हैं। अपना रूट चार्ट फिलहाल स्थगित करते हुए जिस रूट के भी यात्री मिल रहे हैं उसी रूट पर बसों को भेजा जा रहा है। वहीं रोडवेज डिपो ने होली के मद्देनजर रोडवेज ने अपने कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। बेहतर सेवाएं व आय देने वाले कर्मचारी को प्रोत्साहन के तौर पर होली के पूर्व अग्रिम मानदेय दिया जाएगा। ट्रेनों में 20 फीसदी हुआ इजाफा बड़ौत। रेलवे स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि होली पर यात्रियों की संख्या में 20 फीसदी का इजाफा देखा जा रहा है। दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर अप-डाउन रूप में 29 ट्रेनें हैं। इनमें से 6 ट्रेन सीएनजी की हैं जबकि 23 ट्रेनें बिजली संचालित हैं। शनिवार को यहां से ट्रेन में यात्रा करने वालों की सख्या आम दिनों से एक हजार ज्यादा थी। रिजर्वेशन 8 मार्च तक के लिए फुल हैं। टिकट आरक्षण को लेकर भी तड़के 3-4 बजे से यात्री रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। होली में घर लौटने वाले यात्रियों का रेला रेल परिसरों से लेकर ट्रेन की बोगियों तक मौजूद रहा। यात्रियों को सफर के दौरान भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर कोई जैसे-तेसे इनमें सफर कर रहा है तो उसे कई तरह की दिक्कतें हो रही हैं। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ से बोगियां पटी हुई हैं और बर्थ तक जाने वाले रास्ते से लेकर पायदान तक यात्री ठूंस-ठूंस कर भरे हुए हैं। लोग किसी तरह सफर कर अपने घर पहुंच रहे हैं। डग्गामार वाहन काट रहे चांदी बड़ौत। होली पर बसें व ट्रेनें कम पड़ जाने से डग्गामार वाहनों की जमकर मौज आई हुई है। कैब, टैक्सी, टैम्पू व प्राइवेट वाहन वालों ने यात्रियों को जमकर लूट हो रही हैं। 50 रुपये के किराए वाले सफर के डग्गामार वाहनों द्वारा 100 से 150 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। मजबूरी में यात्रियों को इन वाहनों की मनमानी सहन करनी पड़ी। सुबह से रात तक डग्गामार वाहन दौड़ते रहे, पर किसी जिम्मेदार सरकारी महकमे ने इन्हें पकड़ने की जहमत नहीं उठाई। रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए बड़ौत। यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रोडवेज ने दिल्ली, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, लोनी रूट पर बसों के फेरे 20 प्रतिशत बढ़ा दिए हैं। एआरएम हाकिम सिंह ने बताया कि बीते दो साल की अपेक्षा इस बार भीड़ अधिक है। यात्रियों की जरूरत को देखकर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। कोशिश यह रहेगी कि यात्रियों को खड़े होकर सफर न करना पड़े।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।