मन मोह रही ऑप्रेशन सिंदूर और राफेल की पिचकारियां

Mar 01, 2026 10:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

Bagpat News - फाल्गुन की मस्ती भरी हवाओं के साथ जिले का बाजार होली के रंग में रंग चुका है। रंग-बिरंगी पिचकारियां, अबीर-गुलाल और आकर्षक सामान की खरीदारी तेजी से बढ़ रही है। बच्चों में उत्साह देखा जा रहा है, और नए डिजाइन की पिचकारियां खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

मन मोह रही ऑप्रेशन सिंदूर और राफेल की पिचकारियां

फाल्गुन की मस्ती भरी हवाओं के साथ ही जिले का बाजार होली के रंग में रंग चुका है। शहर से लेकर गांव तक दुकानों पर सजी रंग-बिरंगी पिचकारियां, अबीर-गुलाल और तरह-तरह के आकर्षक सामान लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं। बच्चों की आंखों में चमक और बाजारों में बढ़ती भीड़ इस बात का संकेत दे रही है कि होली का उत्साह अब परवान चढ़ने लगा है। इस बार बाजार में पारंपरिक पिचकारियों के साथ नए और अनोखे डिजाइन की पिचकारियां खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। शहर के प्रमुख बाजार से लेकर गली-मोहल्लों में अस्थायी दुकानें सजी हुई हैं।

दुकानदार अंकुर जैन, अर्चित ने बताया कि होली का त्यौहार नजदीक आते ही खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली है। दुकान पर खास तौर पर ऑपरेशन सिंदूर और राफेल नाम की नई डिजाइन वाली पिचकारियां बच्चों को खूब भा रही हैं। बाजार में पिट्ठू बैग पिचकारी 150 से 450 रुपये, बंदूक पिचकारी 100 से 400 रुपये और पाइप फाग पिचकारी 10 से 250 रुपये तक उपलब्ध है। वहीं ऑपरेशन सिंदूर और राफेल पिचकारी 250 से 500 रुपये तक बिक रही हैं। इसके अलावा बुलडोजर गन 160 रुपये, हवाई जहाज गन 150 रुपये, टोपी 10 से 50 रुपये, मास्क 10 से 100 रुपये और गुब्बारा झाड़ू पिचकारी 15 से 50 रुपये तक में मिल रही है। ग्रामीण इलाकों में पिट्ठू बैग और बंदूक वाली पिचकारियों की मांग अधिक है। बच्चों में त्योहार को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।