होली अवकाश पर परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा रहेगी चाक चौबंद
Bagpat News - होली पर्व के चलते चार दिन का अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन बोर्ड परीक्षा केंद्रों की स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर आदेश जारी किए गए हैं। अधिकारियों को जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी असामाजिक तत्व के घुसने पर कार्रवाई होगी।

होली पर्व को देखते हुए अवकाश घोषित कर दिया गया है, लेकिन बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए आदेश जारी किए गए। स्पष्ट निर्देश हुए है कि अधिकारी जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रहेगी। बोर्ड परीक्षा के बीच होली पर्व के चलते चार दिन का अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को दुरुस्त रखा जाएगा। होली के हुड़दंग में कोई असामाजिक तत्व केंद्रों पर घुसने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। स्ट्रांग रूम का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। स्ट्रांग रूम की की सुरक्षा त्रुटि की स्थित में मंडलीय संयुक्त निदेशक एवं परिषद मुख्यालय को सूचना दी जाएगी।
कहीं केंद्र पर शिथिलता पाए गई, तो केंद्र व्यवस्था एवं नामित प्रभारी अधिकारी के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई होगी। आपातकालीन स्थित में अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे मोबाइल संचालित रखेंगे। संपर्क न होने की स्थित में घोर लापरवाही और दायित्वहीनता माना जाएगा। सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा, नियुक्त कर्मचारियों की उपस्थिति, सीसीटीवी नियंत्रण व्यवस्था की सूक्ष्म जांच की जाएगी। आदेश के बाद डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने स्ट्रांग रूम और केंद्रों पर निगरानी के लिए तिथिवार कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। निर्देशित कर दिया गया निर्धारित तिथि पर कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग का कार्य करेंगे। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



