बाजार से रेडीमेड गुंजिया खरीद रहे लोग

Mar 01, 2026 10:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

Bagpat News - होली पर गुंजिया बनाना एक पुरानी परंपरा है, जो अब बाजार से रेडीमेड खरीदने के ट्रेंड में बदल गई है। हालांकि, बाजार की गुंजिया सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। विभिन्न वैरायटी जैसे चॉकलेट, गुलकंद, और शुगर फ्री गुंजिया अब उपलब्ध हैं, लेकिन इसकी पौराणिक महत्वता बरकरार है।

बाजार से रेडीमेड गुंजिया खरीद रहे लोग

होली पर लोग गुंजिया जरूर बनाते हैं। जहां ज्यादातर लोग पहले घरों में ही लजीज गुंजिया बनाया करते थे वहीं अब लोग इसे बाज़ार से रेडीमेड खरीदना ज्यादा पसंद करने लगे हैं। हालांकि, बाहर की बनी गुजिया सेहत को नुकसान भी दे सकती है। इसके बावजूद वर्तमान समय में ट्रेंड में काफी बदलाव आया है। होली त्यौहार का नाम आता है, तो रंग-बिरंगे गुलाल और अबीर के रंग मन में आने लगते हैं। रंगों के इस त्यौहार पर कई तरह के मिष्ठान भी घर में बनाए जाते हैं। इनमे गुंजिया का विशेष महत्व माना जाता है। होली के त्योहार पर गुंजिया बनाने के पीछे एक खास पौराणिक इतिहास जुड़ा हुआ है।

जिस वजह से इसका इतना महत्व माना जाता है। गुंजिया को होली पर बनाए जाने का चलन आज का नहीं बल्कि सदियों पुराना है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक सबसे पहले ब्रज में ठाकुर जी यानी कृष्ण भगवान को इस मिठाई को भोग के रूप में अर्पित किया गया था। यही वजह है कि होली के मौके पर विशेष तौर पर इस पकवान को बनाया जाता है। इसे बनाने के चलन की शुरुआत ब्रज से हुई है, तब से इसे होली का प्रमुख व्यंजन माना जाता है। यह विशेष व्यंजन पहले घरों में ही तैयार होते थे। ------ बाजार में लजीज गुंजिया बाजार में डिमांड को देखते हुए कई वैराइटी की गुंजिया बाजार में उपलब्ध हैं। देशी घी से निर्मित मिठाइयां, मूंगदाल बर्फी, काजू कतली और सूखी स्पेशल गुंजिया दुकानों पर सजी हैं। दुकानदारों का कहना है कि वे शहद के जलाव में गुंजिया तैयार कर रहे हैं। ------ ये हैं वैरायटी बाजार में कई प्रकार की गुंजिया बनाई जा रही हैं। इसमें गुलकंद, चॉकलेट, काजू वाली गुजिया, देशी घी वाली गुझिया ड्राई फ्रूट वाली गुंजिया के अलावा शुगर फ्री गुंजिया भी दुकानों पर मौजूद हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।