होली: राजनेताओं के मुखोटे युवाओं की बने पसंद
Bagpat News - बागपत में इस बार होली पर प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के सीएम योगी के मुखौटे बाजार में छाए हुए हैं। बच्चों की पिचकारियों के नाम भी इनके नामों पर हैं। विभिन्न प्रकार के गुलाल, स्प्रे और रंग की वैरायटी उपलब्ध है। दुकानदारों ने मुखौटे और रंगों के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने की नई रणनीतियां अपनाई हैं।

बागपत। इस बार होली पर प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के सीएम योगी के मुखौटे बाजार में छाए हुए हैं। बच्चों की पिचकारियों के नाम पहली बार इनके नामों पर रखे गए हैं। अबीर-गुलाल और पिचकारियां बेचने वाले भी इनके मुखौटे लगाकर सामान बेच रहे हैं। खिलाड़ी और कार्टून आदि के मुखौटों की भी मांग है। जबकि पचास से अधिक तरह के गुलाल और स्प्रे इस बार बाजार में मौजूद हैं। दुकानदार राजू ने बताया कि पिछले दो सालों की अपेक्ष इस बार मोदी और योगी के मुखौटों की खूब मांग अधिक है। अब तक तीन बार मंगवाए जा चुके हैं। आते ही बिक जाते हैं।
हालात यह हैं कि इस बार बड़ी पिचकारियों पर भी इनके ही फोटो लगकर आ रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक इनके नाम लेकर ही खरीद रहे हैं। कुछ दुकानदार भी इनके मुखौटे लगाकर ही सामान बेच रहे हैं। इनके चश्मे और बाल तक की मांग हैं। क्रिकेटर रोहित शर्मा, विराट कोहली और अभिषेक शर्मा के मुखौटों की भी मांग है, जबकि लेडीज बाल और गांधी जी के चश्में भी खरीदे जा रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक सभी हेड और कैप भी पसंद कर रहे हैं। इनका मानना है कि हेड या कैप लगाने से बालों में रंग अथवा गुलाल भरने से बचा जा सकता है। ----- ग्राहकों को पसंद आ रही मैजिक स्याही बाजार में हरा और लाल रंग के अलावा रंगों में गुलाल उपलब्ध है। वहीं मैजिक स्याही मंगाई गई है। इसे म्कपड़ों पर डाल देने से पहले तो लगता है कि कपड़े खराब हो गए। कुछ देर बाद स्याही गायब हो जाती है। ------ 15 से 50 रुपये प्रति पैकेट मिल रहा रंग बाजार में सादा गुलाल 15 से 30 रुपये, हर्बल गुलाब 30 से 40 रुपये और परफ्यूम युक्त गुलाल 50 रुपये तक के पैकेट में उपलब्ध है। वहीं रंगों की डिब्बी 15 से लेकर 50 रुपये तक की कीमत में दुकानों पर मिल रही है। होली में रंग खेलने के लिए लोग तरह-तरह की तैयारियां कर रहे हैं। वहीं इस बार बाजार में खुला सामान्य रंग और गुलाल के साथ प्रेशर टैंकर भी बिक रहे हैं। जिसमें 3 किलो रंग भरा है उसकी कीमत 1200 व पांच किलो वाले की टेंकर कीमत करीब 2000 रुपये है। टेंकर से पानी की धार की तरह रंग प्रेशर के साथ निकलेगा। ------ नामों के आधार पर भी लोगों को कर रहे आकर्षित बाजार गुलाल की वैरायटी से भी पटा पड़ा है। जिस कंपनी ने जिस रंग का गुलाल भेजा है उसी रंग के स्प्रे भी भेजे हैं। गुलाल आदि बेच रहे मुकेश कुमार ने बताया कि बाजार में डिवाइन, फ्रूट, सब्जी, ताले, हर्बल, तोता, मुर्गा, टर्की, ई-गन, चंदन, बल्ला, मैजिक, पोप, कलर फुल, गोल्ड गुलाल सहित अनेक तरह के गुलाल और स्प्रे बाजार में मौजूद हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



