गेटवे स्कूल में राजपूत विकास समिति का होली मिलन समारोह

Mar 02, 2026 10:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

Bagpat News - बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में राजपूत विकास समिति ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। राजपूत समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई और पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया। समिति के अध्यक्ष सुनील चौहान ने प्रेम और एकता का संदेश दिया। समारोह में कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

गेटवे स्कूल में राजपूत विकास समिति का होली मिलन समारोह

बागपत। बागपत के स्थित गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को राजपूत विकास समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें राजपूत समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली और पारंपरिक होली गीतों पर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। समिति के अध्यक्ष सुनील चौहान ने कहा कि होली रंगों और प्रेम का त्योहार है, जिसे मन के बैरभाव मिटाकर मनाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष सरजीत सिंह ने की। समारोह में अजय चौहान, विजय फौजी, अजय वीर सिंह, शेखर चौहान, मनोज डायरेक्टर, सुरेश मानव, सुदेश चौहान, श्रीनिवास चौहान, नीरज, अनिल गांधी, विक्की चौहान, प्रेमपाल चौहान, सतवीर सिंह व नरेंद्र सिंह आदि समाज के लोग उपस्थित रहें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।