History-Sheet Criminal Khalil Arrested for Selling Ganja in Baghpat घर में गांजा बेच रहा था हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने पकड़ा, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsHistory-Sheet Criminal Khalil Arrested for Selling Ganja in Baghpat

घर में गांजा बेच रहा था हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने पकड़ा

Bagpat News - बागपत के माता कालोनी के निवासी खलील के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में उसे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि वह गांजा बेच रहा है। शनिवार रात पुलिस ने उसके घर पर छापा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतSun, 29 Dec 2024 10:33 PM
share Share
Follow Us on
घर में गांजा बेच रहा था हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने पकड़ा

शहर की माता कालोनी के रहने वाले खलील के खिलाफ बागपत कोतवाली पर विभिन्न धाराओं के अंर्तगत कई मुकदमे दर्ज है। कोतवाली पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोली हुई है। पिछले दिनों हिस्ट्रीशीटर खलील अवैध शराब के साथ गिरफ्तार हुआ था। अब पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि वह घर पर गांजा बेच रहा है। शनिवार की रात कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के घर पर दबिश डाली, तो शिकायत सही मिली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 740 ग्राम गांजा बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर खलील के पास से गांजा बरामद हुआ है। रविवार को उसका चालान कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।