हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से गन्ने की फसल जली
सिंघावली अहीर गांव में किसान सतीश और उदयभान की फसलें हाईटेंशन विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण जल गईं। सतीश की तीन बीघा और उदयभान की आठ बीघा ईंख प्रभावित हुई। किसानों ने मुआवजे की मांग की है।

अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर गांव निवासी किसान सतीश पुत्र हुकम ने बताया कि उसके खेत के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गई हुई है। सोमवार शाम को विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से उसकी गन्ने की फसल में आग लग गई। उसने पड़ोसी किसानों सोनू, अनिल, गौरव, वीरेंद्र, मिंटू, सूरजपाल आदि की मदद से आग पर काबू पाया। किसान की तीन बीघा ईंख जल गई। सिंघावली अहीर गांव निवासी किसान उदयभान पुत्र जयपाल के खेत सराय मोड के पास हैं। उसके खेतों के ऊपर से भी हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। उसके खेत में भी विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से आठ बीघा ईंख की फल जल गई।
पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


