बोर्ड परीक्षा: यूपी बोर्ड परिक्षा कल से शुरु, तैयारी में झोंकी ताकत
Bagpat News - बागपत में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। 18 फरवरी से 37 केंद्रों पर परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षा के दौरान सुचिता की जांच के लिए पर्यवेक्षक और मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। किसी भी गड़बड़ी पर परीक्षा केंद्र निरस्त किया जाएगा।

बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। परीक्षा की सुचिता को परखने के लिए शासन की ओर से पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। जोकि परीक्षा के दौरान केंद्रों पर परीक्षा की सुचिता को परखेंगे। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर उल्टी गिनती शूरू हो चुकी है। 18 फरवरी से जनपद के 37 केंद्रों पर परीक्षा का आगाज होगा। परीक्षा को लेकर हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। तो वहीं जोनल के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
इसको देखते हुए दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां से 24 घंटे निगरानी परीक्षा केंद्रों की होगी। परीक्षा को लेकर शासन स्तर से भी निगरानी की जाएगी। तो इसके साथ ही अब माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। परीक्षा के दौरान वे केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और व्यवस्थाओं को परखेंगे। वहीं पूरी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। 37 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर लगातार दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई परीक्षा केंद्र गड़बड़ी करेगा। वो परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




