Heavy Rain Halts Sugarcane Processing Causes Losses for Farmers बारिश के कारण चार दिनों से बंद पड़े सैकड़ों कोल्हू, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsHeavy Rain Halts Sugarcane Processing Causes Losses for Farmers

बारिश के कारण चार दिनों से बंद पड़े सैकड़ों कोल्हू

Bagpat News - बारिश के कारण चार दिनों से गन्ना पेराई बंद है, जिससे कोल्हू संचालकों को हजारों का नुकसान हो रहा है। चौगामा क्षेत्र में कोल्हुओं का ईंधन गीला हो गया है, जिससे एक सप्ताह तक पेराई ठप रहने की संभावना है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतSun, 29 Dec 2024 10:15 PM
share Share
Follow Us on
बारिश के कारण चार दिनों से बंद पड़े सैकड़ों कोल्हू

बारिश के कारण चार दिनों से सैकड़ों कोल्हुओं पर गन्ना पेराई बंद हो गया। जिससे कोल्हू संचालको को हजारों का नुकसान हो रहा है। चौगामा क्षेत्र में सैकड़ो की संख्या में गन्ना कोल्हू लगे हुए है। पिछले चार दिनों से हुई बारिश के कारण कोल्हुओं पर पेराई बंद हो गई। जिससे कोल्हू संचालको को प्रति दिन हजारों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। कोल्हुओं का ईंधन गीला होने के करण एक सप्ताह तक कोल्हू बंद होने की संभावना है। बारिश से खेतों पर पानी भरा है। जिससे किसानों के सामने पशुओं के चारे पानी की समस्या बन रही है। बारिश से गन्ना क्रय केंद्रों पर जलभराव व कीचड़ की समस्या बनी है। जिससे क्रय केंद्रों पर गन्ना तौल भी बंद पड़ी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।