Bagpat News: अंडरपास में भरा बारिश का पानी, लोगों को रही परेशानी

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

Bagpat News: कंडेरा-जिवानी मार्ग और बूढपुर रेलवे अंडरपास में बारिश से जलभराव होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंडरपास में तीन से चार फुट पानी भर जाने से आवागमन ठप हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की है, ताकि वे सुरक्षित तरीके से यात्रा कर सकें।

Bagpat News: अंडरपास में भरा बारिश का पानी, लोगों को रही परेशानी

Bagpat News: रमाला। कंडेरा-जिवानी मार्ग और असारा ककड़ीपुर मार्ग और बूढपुर रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भरने के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई। पानी भरने के कारण आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि बूढपुर रेलवे मार्ग पर बने रेलवे अंडरपास सहित अन्य गांव में बने रेलवे अंडरपास में तीन दिन से चल रही तेज बारिश होने के बाद जलभराव हो गया। अंडरपास से जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। तीन-चार फुट पानी भरने के कारण हादसा होने का खतरा बढ़ गया। आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। असारा, बूढपुर, अशरफाबाद थल, जिवानी, जिवाना, कंडेरा, छछरपुर, गुंगाखेड़ी समेत कई गांवों के लोगों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया।

जिस कारण ग्रामीणों को कई किमी घूमकर आना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की। मांग करने वालों जयवीर, अजय, सचिन, विजय, जमील, रोजूदीन, अनिल आदि का कहना है कि अब बारिश का मौसम शुरू हो गया है प्रशासन को रेलवे अंडरपास से पानी निकालने की व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे रेलवे अंडरपास से आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsBagpat News: अंडरपास में भरा बारिश का पानी, लोगों को रही परेशानी