ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतघने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, बर्फीली हवा ने ठिठुराया

घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, बर्फीली हवा ने ठिठुराया

कड़ाके की सर्दी ने हर किसी को बेहाल किया हुआ है। रविवार को बर्फीली हवा चलती रही, घना कोहरा भी छाया रहा। जिससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए।...

घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, बर्फीली हवा ने ठिठुराया
हिन्दुस्तान टीम,बागपतSun, 24 Jan 2021 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

कड़ाके की सर्दी ने हर किसी को बेहाल किया हुआ है। रविवार को बर्फीली हवा चलती रही, घना कोहरा भी छाया रहा। जिससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। सड़कों पर हेडलाइट जलाकर वाहन रेंगने को मजबूर हुए। शीतलहर चलने से लोग देर तक बिस्तरों में ही दुबके रहे। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को सर्दी के तेवर काफी तीखे रहे। सुबह लोगों की नींद खुली, तो भीषण सर्दी का सामना करना पड़ा। गलन की अधिकता की वजह से लोग फिर से गर्म वस्त्रों में दुबक गए। कोहरा भी इतना अधिक था कि ऐसा लग रहा था कि मानो बूंदाबांदी हो रही है। 5 मीटर तक देखना भी मुश्किल भरा साबित हो रहा था। वाहन हेडलाइट जलाकर रेंग रहे थे। बड़े वाहन सड़क पर नजर नहीं आए। कोहरे के साथ दिनभर बर्फीली हवा चलती रही। जिससे ठंड अधिक महसूस हुई। जिन लोगों को काम से जाना था, वे सर्दी से बचाव का प्रबंध किए हुए थे। बाजार के अलावा प्रमुख स्थानों पर सुबह से शाम तक अलाव जलते रहे। मजदूर वर्ग और रिक्शा चालकों का ठंड के चलते बुरा हाल बना रहा। आलम यह रहा कि दिनभर सूर्यदेव के भी दर्शन नहीं हुए। ठंड की वजह से बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। पूरे दिन दुकानदार ग्राहकों की बाट जोहते रहे। रविवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस ओर अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि वैज्ञानिक डा. संदीप चौधरी का कहना है कि पहाड़ों में हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ी हुई है। 28 जनवरी तक ठंड इसी तरह बनी रहेगी। उसके बाद ही लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें