Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsHealth Department Raids Unity Clinic for Expired Medicines in Ratol
रटौल में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, क्लीनिक किया सील

रटौल में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, क्लीनिक किया सील

संक्षेप:

Bagpat News - रटौल कस्बे के मेन बाजार में एकता क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी की। जांच में एक्सपाइरी दवाईयां और प्रतिबंधित दवाईयां मिली। डिप्टी सीएमओ डाक्टर ताहिर ने क्लीनिक संचालक को कागजात दिखाने के लिए दो दिन का समय दिया है। अगर वह कागजात नहीं दिखाते, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Jan 13, 2026 10:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

चांदीनगर। रटौल कस्बे के मेन बाजार में एकता क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकायत के बाद छापेमारी की जहां चैकिग के दौरान एक्सपाइरी दवाईयां मिली। डिप्टी सीएमओ डाक्टर ताहिर ने बताया की क्लीनिक संचालक को दो दिन का समय कागजात दिखाने को दिया गया है कागज न दिखानें पर कानूनी कारवाही की जायेगी। रटौल के मेन बाजार में एकता क्लीनिक के नाम से एक चिकित्सक का क्लीनिक है जिसकी शिकायत करते हुए बताया आरोप लगाया गया था कि एकता क्लीनिक पर अवैध और एक्सपाइरी दवाईयां डॉक्टर बेच रहा है इसके अलावा सरकारी दवाईयां बेचने का भी आरोप लगा था। मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डाक्टर ताहिर, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र मय टीम के मौकें फर पहुंचे तो डॉक्टर क्लीनिक चलाता हुआ मिला जहां जांच में एक्सपाइरी दवाईयां व प्रतिबंधित दवाईयां मिली जिसके बाद डाक्टर से क्लीनिक और अन्य कागज दिखाने को कहा गया जिस पर वह संतोषजनक जवाब नही दे पाया जिसके क्लीनिक को सील किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डिप्टी सीएमओ डाक्टर ताहिर ने बताया की एकता क्लीनिक चलाने वाले सुशील के खिलाफ शिकायत की गयी थी जिसके बाद वह जांच करने पहुंचे जहा एक्सपाइरी दवाईयां के अलावा प्रतिबंधित दवाईयां भी मिली। आरोपी को दिन का समय दिया गया है। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी व मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।