Bagpat News: स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी एडवाइजरी

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

Bagpat News: बागपत में एच 1 एन 1 और सीजनल इन्फ्लुएंजा के संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानियां बरतने की अपील की है। सीएमओ ने इन्फ्लुएंजा के गंभीर लक्षणों पर ध्यान देने और तुरंत चिकित्सा सहायता लेने का निर्देश दिया है। एच 1 एन 1 से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि स्वच्छता और उचित दूरी बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

Bagpat News: स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी एडवाइजरी

Bagpat News: बागपत। देश और प्रदेश में तेजी के साथ पांव पसारते एच 1 एन 1 (इन्फ्लुएंजा-ए) एवं सीजनल इन्फ्लुएंजा के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपदवासियों से आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई है। सीएमओ डा. तीरथलाल ने बताया कि इन्फ्लुएंजा संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने अथवा बातचीत के दौरान निकलने वाली सांस की बूंदों से फैल सकता है। बुखार-खांसी के साथ सांस लेने में परेशानी/सांस फूलना, सीने में दर्द, अत्यधिक नींद या सुस्ती, रक्त मिला बलगम, रक्तचाप कम होना, होंठ/नाखून नीले पड़ना अथवा पहले से चली आ रही बीमारी का बढ़ जाना गंभीर संकेत हैं। ऐसे में मरीज को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या जिला चिकित्सालय ले जाएं। बच्चों में लगातार तेज बुखार, अत्यधिक नींद, खाना न खा पाना, झटके आना, तेज सांस चलना या सांस लेने में कठिनाई होने पर भी तत्काल चिकित्सकीय सहायता लें। सीएमओ ने विभाग के सभी कर्मियों से पूरी तरह सतर्क रहने के लिए कहा है。

स्वास्थ्य विभाग की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एच 1 एन 1 / सीजनल इन्फ्लुएंजा से घबराने की आवश्यकता नहीं है। संक्रमण से बचाव के लिए साफ-सफाई, हाथों की स्वच्छता, खांसते-छींकते समय मुंह ढकना, उचित दूरी बनाए रखना और लक्षण होने पर समय से चिकित्सकीय सलाह लेना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इन्फ्लुएंजा के लक्षण जिनपर रखें नजर

सीएमओ ने बताया कि बुखार, खांसी, नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर में दर्द, ठंड लगना, आंखों में लालिमा लक्षण हो सकते हैं। लक्षण होने पर घबराएं नहीं और स्वयं से दवा न लें, बल्कि चिकित्सकीय परामर्श लें।

इन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए

गर्भवती महिलाएं, 65 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्ति, छोटे बच्चे जिनको पहले से कोई बीमारी हो, फेफड़े/ हृदय/ लीवर/गुर्दे की बीमारी, मधुमेह, कैंसर, रक्त संबंधी विकार, एचआईवी/एड्स, कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले तथा लंबे समय से स्टेरॉयड/कॉर्टिकोस्टेरॉयड लेने वाले व्यक्ति लक्षण होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने में देरी न करें।

ये बरतें सावधानी

खांसते/छींकते समय मुंह एवं नाक ढकें।

हाथों को नियमित रूप से साबुन-पानी से अच्छे से धोएं।

खांसी-छींक अथवा फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्ति से अनावश्यक निकट संपर्क से बचें।

लक्षण होने पर घर पर रहें और बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं-गंभीर बीमार व्यक्तियों के संपर्क से बचें।

फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्ति लक्षण समाप्त होने तक मास्क का उपयोग करें।

बीमारी अथवा संक्रमण की आशंका होने पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।

सामान्य प्रश्न

एच 1 एन 1 के लक्षण क्या हैं?
बुखार, खांसी, नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर में दर्द, ठंड लगना, आंखों में लालिमा लक्षण हो सकते हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबागपतBagpat News: स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी एडवाइजरी