रजत पदक जीतने पर हर्ष राठी का स्वागत
Bagpat News - वाराणसी में अंडर-14 सीबीएसई राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में हर्ष राठी ने शॉटपुट में 13.5 मीटर फेंककर रजत पदक जीता। सोमवार को हिम्मतपुर सुजती गांव में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान और...

वाराणसी में समापन हुई अंडर-14 सीबीएसई राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में हिम्मतपुर सुजती के हर्ष राठी ने शॉटपुट (गोला फेंक )में रजत पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया। सोमवार को गांव में खिलाड़ी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। हिम्मतपुर सुजती गांव के खिलाड़ी हर्ष राठी ने वाराणसी में 10 से 13 सितंबर तक समापन हुई अंडर-14 सीबीएसई राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में 13.5 मीटर के शॉटपुट इवेंट में रजत पदक जीता। सोमवार को गांव में खिलाड़ी हर्ष राठी का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। चेयरमैन प्रतिनिधि उपेंद्र राठी, ग्राम प्रधान सनुज राठी, किरतपाल, राठी, संजीव राठी, जितेंद ठेकेदार, रविन्द्र राठी, जयवीर, इकबाल सिंह अमरपाल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




