Bagpat News: बालिका शिक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा ‘ग्रीन बॉक्स’

हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News: बागपत के मुबारिकपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति के तहत ‘ग्रीन बॉक्स यानी बेटी संवाद पेटी’ की शुरुआत की गई। एसआरजी श्वेता वर्मा ने इसका उद्घाटन किया। इस पहल से छात्राएं संकोच या भय के बिना अपनी समस्याएं शिक्षकों तक पहुंचा सकेंगी। इसका उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना, उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करना और विद्यालय छोड़ने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना है।

Bagpat News: बालिका शिक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा ‘ग्रीन बॉक्स’

Bagpat News: खेकड़ा। बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने, उनकी समस्याओं को समझने और विद्यालय छोड़ने की बढ़ती प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मुबारिकपुर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में ‘ग्रीन बॉक्स यानी बेटी संवाद पेटी’ का शुभारंभ किया गया है। उद्घाटन एसआरजी, बागपत श्वेता वर्मा ने किया। उन्होने कहा कि बालिकाओं की समस्याओं को सुनना और उनका समय रहते समाधान करना बेहद जरूरी है। ग्रीन बॉक्स जैसी पहल बालिकाओं को अपनी बात कहने का सुरक्षित माध्यम उपलब्ध करा सकती है। यह पहल बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक साबित हो सकती है।

इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपनी समस्या को बेझिझक शिक्षको तक पहुंचा पायेगी। प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि अनेक बालिकाएं संकोच, शर्म और भय के कारण अपनी समस्याएं शिक्षकों के सामने खुलकर नहीं रख पातीं। ग्रीन बॉक्स इसी समस्या के समाधान की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक सुषमा अरोड़ा, कुशलपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबागपतBagpat News: बालिका शिक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा ‘ग्रीन बॉक्स’