Grand Procession of Lord Krishna in Binoli with Cultural Festivities बैंडबाजों के साथ निकली कृष्ण भगवान की शौभायात्रा, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsGrand Procession of Lord Krishna in Binoli with Cultural Festivities

बैंडबाजों के साथ निकली कृष्ण भगवान की शौभायात्रा

Bagpat News - बिनौली, संवाददाता।बैंडबाजों के साथ निकली कृष्ण भगवान की शौभायात्राबैंडबाजों के साथ निकली कृष्ण भगवान की शौभायात्राबैंडबाजों के साथ निकली कृष्ण भगव

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतWed, 20 Aug 2025 02:20 AM
share Share
Follow Us on
बैंडबाजों के साथ निकली कृष्ण भगवान की शौभायात्रा

बिनौली। श्रीकृष्ण मंडल शिव मंदिर बिनौली के तत्वाधान में मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम निकाली गयी। शोभायात्रा में मनमोहक झांकिया आकर्षण का केंद्र बनी। शोभयात्रा का शुभारंभ मंदिर से प्रधान उपेंद्र धामा ने झंडी दिखाकर किया। मंदिर से शोभायात्रा में भगवान श्री को पालकी में लेकर बिट्टू शर्मा, राहुल शर्मा, आशीष शर्मा, दीपक शर्मा व सहायक सजग शर्मा लेकर चले। शोभायात्रा में भगवान गणेश, राधा कृष्ण का नृत्य, रथ पर राधा कृष्ण, भूत प्रेत, अघोरी, राम लक्ष्मण हनुमान, शिव पार्वती व देश भक्ति की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। शोभायात्रा में बैंडबाजों की मधुर धुनों से ग्रामीण नृत्य कर चल रहे थे।

शोभायात्रा मेन बाजार, बस स्टैंड से होकर पूरे गांव का भृमण कर वापस मंदिर पर आकर संपन्न हुई। यहॉ पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की। शोभा यात्रा में अध्यक्ष महेश धामा, गगन धामा, लीलू चौहान, सुरेश शर्मा, मास्टर अमित धामा, मुकेश, सचिन कौशिक, संदीप शर्मा, अनिल कश्यप, गौरव शर्मा, गगन शर्मा, नकुल शर्मा आदि का सहयोग रहा। 19बाग32 बिनौली में भगवान श्रीकृष्ण की पालकी शोभायात्रा निकालते

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।