बैंड़बाजों के साथ निकाली खाटू श्याम की परिक्रमा यात्रा

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

कस्बा अहिरान के प्राचीन शिव मंदिर में भगवान खाटू श्याम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से की गई। बड़े धूमधाम से यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएँ मंगल गीत गा रही थीं और पुरुष भक्त भजनों पर झूम रहे थे। यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया और बंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

बैंड़बाजों के साथ निकाली खाटू श्याम की परिक्रमा यात्रा

कस्बे के मोहल्ला अहिरान के प्राचीन शिव मंदिर में गुरुवार को भगवान खाटू श्याम की प्रतिमा की विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रतिमा की बैंड बाजे के साथ कस्बे में परिक्रमा यात्रा भी निकाली गई। यात्रा में बड़ी तादाद में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा सुबह आठ बजे प्रचीन मंदिर से शुरू हुई। इसके बाद यात्रा ने समूचे कस्बे में भ्रमण किया। बैंड़बाजों और डीजे के साथ निकली यात्रा में बड़ी तादाद में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे। महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। पुरुष श्रद्धालु प्रभु के भजनों पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए झूमते चल रहे थे।

यात्रा में ईस्ट देवों की झांकी भी शामिल रही। राधा-कृष्ण और शिव पार्वती की झांकी के पात्र मनमोहक नृत्य कर रहे थे। यात्रा का कस्बावासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। खाटू श्याम जी की आरती उतारी। करीब तीन घंटे के भ्रमण के बाद यात्रा वापस मंदिर की पहुंची। वहां मंत्रोचार के बीच प्रतिमा को बेदी पर विराजमान किया गया। इसके बाद भंडारा शुरू हुआ। बड़े संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा का संचालन मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।