जन्म कल्याणक महोत्सव पर धूमधाम से निकली रथ यात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - बड़ौत में महावीर भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 1008 पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से रथ यात्रा निकाली गई जिसमें श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और पूजन के साथ हुआ। यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

जन्म कल्याणक महोत्सव पर धूमधाम से निकली रथ यात्रा

बड़ौत। महावीर भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें नेहरू रोड स्थित 1008 पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मन्दिर से रथ यात्रा निकाली गई। जिसमें श्रीजी की प्रतिमा को रथ में विराजमान कर श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल रहे। प्रात: काल में मन्दिर के मूल नायक भगवान 1008 पाश्र्वनाथ भगवान का अभिषेक कर शांतिधारा एवं पूजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मीनू जैन, श्योराज जैन ने मंदिर परिसर में ध्वजारोहण कर किया। इसके पश्चात स्वागत अध्यक्ष अतुज जैन एडवोकेट ने सभी अतिथि गणों का पटका, माला पहनकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप जैन रहे। प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य संजय जैन, विहर्ष जैन को प्राप्त हुआ।

श्रीजी की शांति धारा सुनील जैन, दीपांशु जैन, कुलदीप जैन द्वारा की गई। श्रीजी की रथयात्रा में सर्वप्रथम आरती करने का सौभाग्य सुधा जैन, विनोद जैन को प्राप्त हुआ। खवासी सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य अनुज जैन, अंकुर जैन एवं रथ के सारथी बनने का सौभाग्य आनंद जैन, कपिल जैन, धनकुबेर बनने का सौभाग्य मंगल सेन, मनोज जैन, मनीष जैन, मोहित जैन तथा चंवल डुलाने का सौभाग्य राजेश जैन, अमित जैन, आकाश जैन, संयम जैन को प्राप्त हुआ। वात्सल्य भोज पूर्णज्यक परिवार सुनील कुमार जैन,अतुल जैन रहे।श्रीजी की रथयात्रा पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से शुरू होकर नेहरू रोड, फूंस वाली मस्जिद, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, भगवान महावीर मार्ग से होते हुए दिगम्बर जैन इण्टर कालेज के ‘बी’ (पाण्डुकशिला) फील्ड में पहुंची। जहां पर श्रीजी का अभिषेक व पूजन होने के उपरांत रथयात्रा 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन मन्दिर, 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मन्दिर से होती हुई वापस नेहरू रोड मंदिर में सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा।----यात्रा में यह रहे शामिलकार्यक्रम में रालोद नेता अश्वनी तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, अमित राठी, नीरज जैन नीटू, संजय गुप्ता आदि का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष बीरसैन जैन, महामंत्री अनिल कुमार जैन, कोषाअध्यक्ष देवेंद्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष सतेंद्र जैन,नवीन जैन, मंत्री पारस जैन, प्रबंधक अमित जैन विकी, संजय जैन, अमरीश जैन, मीडिया प्रभारी सचिन जैन आदि शामिल रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।