ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतपूर्वी यमुना नहर में गोवंश के अवशेष मिलने पर बवाल

पूर्वी यमुना नहर में गोवंश के अवशेष मिलने पर बवाल

बड़ौली पुल के पास पूर्वी यमुना नहर में पांच गोवंश के अवशेष पड़े मिले। हिंदू संगठनों के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा...

बड़ौली पुल  के पास पूर्वी यमुना नहर में पांच गोवंश के अवशेष पड़े मिले। हिंदू संगठनों के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा...
1/ 3बड़ौली पुल के पास पूर्वी यमुना नहर में पांच गोवंश के अवशेष पड़े मिले। हिंदू संगठनों के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा...
बड़ौली पुल  के पास पूर्वी यमुना नहर में पांच गोवंश के अवशेष पड़े मिले। हिंदू संगठनों के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा...
2/ 3बड़ौली पुल के पास पूर्वी यमुना नहर में पांच गोवंश के अवशेष पड़े मिले। हिंदू संगठनों के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा...
बड़ौली पुल  के पास पूर्वी यमुना नहर में पांच गोवंश के अवशेष पड़े मिले। हिंदू संगठनों के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा...
3/ 3बड़ौली पुल के पास पूर्वी यमुना नहर में पांच गोवंश के अवशेष पड़े मिले। हिंदू संगठनों के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा...
हिन्दुस्तान टीम,बागपतTue, 24 Apr 2018 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बड़ौली पुल के पास पूर्वी यमुना नहर में पांच गोवंश के अवशेष पड़े मिले। हिंदू संगठनों के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।

पुलिस पर पशु कटाने कराने का आरोप लगाया। आरोपियों के पकड़े जाने तक अवशेषों को उठाने से मना कर दिया। कई घंटों तक हंगामा चलता रहा। एएसपी के आश्वासन के बाद हिंदू संगठन के लोग शांत हुए। बड़ौली-बड़का मार्ग पर बड़ौली पुल के पास पूर्वी यमुना नहर में पांच गोवंश के अवशेष पड़े मिले।

उनके पास पशु कटान के औजार भी पड़े हुए थे। उधर से गुजर रहे किसानों ने देखा तो उन्होंने इसकी सूचना बड़ौली गांव के रहने वाले हिंदू जागरण मंच के महामंत्री अंकित बड़ौली को दी।

अंकित बड़ौली अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ वहां पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने हिंदू संगठनों से जुड़े अन्य लोगों को भी फोन कर दिए। कुछ देर में हिंदू संगठनों के काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस को देख लोगों का आक्रोश फूट गया।

उन्होंने पुलिस पर अवैध कटान कराने का आरोप लागते हुए हंगामा किया। पुलिस ने गोवंश के अवशेषों को नहर से बाहर निकाला तथा वहां से हटाने का प्रयास किया, लेकिन हिंदू संगठन के लोगों ने ऐसा करने से मना कर दिया। कहा कि जब तक आरोपी नहीं पकड़े जाएंगे, तब तक अवशेषों को वहां से हटाने नहीं दिया जाएगा। हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष मधुसुदन शास्त्री,सचिन वत्स व दीपक बामनौली ने कहा कि अवैध पशु कटान होने की शिकायत उन्होंने कई बार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी थी।

इस बाबत उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन भी दिया था,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान नगरपालिका बड़ौत के चेयरमैन अमित राणा व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर भी वहां पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

वहां पर धीरे-धीरे भाजपा नेताओं का भी जमावड़ा लगने लगा। सीओ रामानंद कुशवाह,एसडीएम बड़ौत व एएसी आशीष श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। एएसपी के आश्वासन पर र्ही ंहदू संगठन के लोग शांत हुए। उन्होंने पुलिस को दो दिन का समय दिया। कहा कि अगर दो दिन के अंदर आरोपी सलाखों के पीछे नहीं हुए तो नगर के दिल्ली बस स्टैंड पर हाईवे जाम कर दिया जाएगा। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नितिन तोमर ने दो लोगों को नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी है। उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।

-आशीष श्रीवास्तव,एएसपी बागपत

पशु चिकित्सक ने लिए नमूने

पशु चिकित्सक प्रवीण भारती ने गोवंश के नमुने लिए। उन्होंने बताया कि पांचों गोवंश मेल लग रहे हैं। नमुने जांच के लिए मथुरा लैब भेजे जाएंगे। जल्द ही उनकी रिपोर्ट आ जाएगी।

पुलिस ने नगर में बंद कराई मीट की दुकानेबड़ौत। पुलिस ने खाद्य विभाग की टीम ने नगर में मीट की दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान मीट की दुकान करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने नगर की चौधरान पट्टी, फूंसवाली मस्जिद, बड़का रोड, कुरैशियान मोहल्ला, सरकुलर रोड, पठानकोट, बड़ौली रोड पर के अलावा मुस्लिम होटलों पर भी छापेमारी की।

कुछ दुकानदार अपनी दुकाने बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने कुछ दुकानों पर नोटिस चस्पा किए। खाद्य निरीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि अवैध रूप से चलने वाली मीट की दुकानों पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के खिलाफ दिखा लोगों में गुस्सा

पूर्वी यमुना नहर में गोवंश के अवशेष मिलने पर लोगों में सबसे ज्यादा गुस्सा पुलिस के खिलाफ दिखाई दिया। आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण पशु कटान हो रहा है। तस्कर गोवंश को बेहोश कर गाड़ियों में डालकर ले जाते है। अगर पुलिस वाले उन्हें पकड़ लेते है तो रुपये लेकर छोड़ देते है।

कई बार पुलिस ने अवैध पशु कटान की सूचना दी जा चुकी है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती। एएसपी ने दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कार्रवाई नहीं हुई तो हाईकमान तक पहुंचेगी बात

नगरपालिका बड़ौत के चेयरमैन व भाजपा नेता अमित राणा ने बताया कि यदि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो इस मामले में पार्टी हाईकमान तक पहुंचाया जाएगा। दोषी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।

दो दिन बाद होगा हाईवे जाम

हिंदू संगठन से जुडे सचिन वत्स, अंकित बड़ौली व मधुसुदन शास्त्री ने कहा कि अगर दो दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होई तो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम कर आंदोलन किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें