
गोडविन कॉलेज का रजत जयंती समारोह आज
Bagpat News - गोडविन कॉलेज, किरठल में आज रजत जयंती समारोह का आयोजन होगा। राज्यपाल आचार्य देवव्रत इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। 25 वर्षों की शैक्षिक यात्रा और गुणवत्ता आधारित शिक्षा प्रणाली को प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें कई प्रमुख नेता और कलाकार भी शामिल होंगे, जिससे विद्यार्थियों को नई ऊर्जा मिलेगी।
रमाला। गोडविन कॉलेज, किरठल में आज रविवार को रजत जयंती समारोह का आयोजन होगा। शनिवार देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात और महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत शिरकत करेंगे। रजत जयंती के अवसर पर संस्थान की 25 वर्षों की शैक्षिक यात्रा, अनुशासन और गुणवत्ता आधारित शिक्षा प्रणाली को मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। कालेज के प्रबंधक सुबोध कुमार ने बताया कि राज्यपाल की उपस्थिति से विद्यार्थियों को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में सांसद डा. राजकुमार सांगवान, वन पर्यावरण-जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री केपी मलिक, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, विधायक छपरौली डा. अजय कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जय किशोर, प्रसिद्ध गायिका एवं लोक कलाकार रानी रमन के अलावा डीएम अस्मिता लाल, एसपी सूरज कुमार राय, डीआईओएस राघवेन्द्र सिंह, एसडीएम भावना सिंह आदि शामिल होंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




