सहालग वाले परेशान, नहीं मिल रहे गैस सिलेंडर

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - सहालग में गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ गई है। 25 दिन बाद बुकिंग के बावजूद डीएसी नंबर नहीं आ रहा। रोजाना 25 हजार सिलेंडर की बुकिंग हो रही है, लेकिन डिलीवरी केवल 20-22 हजार सिलेंडरों की हो रही है। एजेंसियों में लोड नहीं आ रहा, जिससे संकट गहरा गया है।

सहालग वाले परेशान, नहीं मिल रहे गैस सिलेंडर

सहालग में गैस सिलेंडर आफत बन गया है। गैस को लेकर मारामारी मची है। 25 दिन बाद बुकिंग के बावजूद डीएसी नंबर नहीं आ रहा। आम दिन में जिले में 19 से 20 हजार सिलेंडर प्रतिदिन बुक होते हैं। वर्तमान समय में रोज 25 हजार के करीब गैस की बुकिंग हो रही है। पांच दिन से बुकिंग बढ़ गई है। फिर भी 20 से 22 हजार के करीब गैस सिलेंडर की डिलीवरी हो रही है। एजेंसी का चक्कर लगाने के बावजूद सिलेंडरों का पता नहीं है। कई एजेंसियों के पास लोड भी नहीं आ रहा है। मध्य पूर्व जंग के बीच गैस की किल्लत कम होने के बाद फिर से शुरू हो गई है।

सहालग के साथ ही गैस का संकट बढ़ता जा रहा हैं। 25 दिन बाद बड़ी मुश्किल से सिलेंडर बुक होने के बावजूद डीएसी नहीं आ रही है। 10-10 दिन बीतने के बावजूद डीएसी का कोई अता पता नहीं है। ऐसे में 40 दिन बीतने के बावजूद लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा है। इससे संकट खड़ा हो रहा है। कई एजेंसी का लोड न आने की वजह से उन्होंने गैस की बुकिंग ही नहीं की है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि सिलेंडर बुक हो चुका है। डीएसी का कोई अता पता नहीं है। इसलिए सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। पता नहीं कब डीएसी आएगी। सिलेंडर खत्म होने वाला है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।