गैंगस्टर की लाखों रुपये की संपत्ति कुर्क

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - बागपत के रमाला गांव में बुधवार को पुलिस ने नायब तहसीलदार और सीओ की मौजूदगी में हिस्ट्रीशीटर विपुल गैंगस्टर की लाखों की संपत्ति कुर्क की। उसकी आवासीय संपत्ति की कीमत 3 लाख 37 हजार है। विपुल पर हत्या के आरोप में बागपत जेल में बंद है और उसके खिलाफ नौ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गैंगस्टर की लाखों रुपये की संपत्ति कुर्क

बागपत। क्षेत्र के रमाला गांव में बुधवार को थाना पुलिस ने नायब तहसीलदार और सीओ की मौजूदगी में हिस्ट्रीशीटर विपुल गैंगस्टर की लाखों की संपत्ति कुर्क की। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने इस दौरान घर के सामने मुनादी करते हुए उन्हें सील किया। रमाला गांव निवासी विपुल पर संगीन धाराओं के नौ से अधिक मुकदमें दर्ज है। बुधवार को सीओ अंशु जैन और नायब तहसीलदार बड़ौत विनोद की मौजूदगी में थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने गैंगस्टर के तहत उसकी संपत्ति कुर्क की। उसकी आवासीय संपत्ति जिसकी कीमत 3 लाख 37 हजार है, जिसको सील किया गया। पुलिस ने उसके घर के सामने मुनादी कराकर घर के सामने बोर्ड लगाया।

बताया कि विपुल हाल में हत्या के आरोप में बागपत जेल में बंद है। सीओ अंशु जैन ने बताया कि कुर्की की कार्रवाई के दौरान बड़ौत, छपरौली, दोघट, रमाला भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।