Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsGangster s Father Arrested for Extortion in Murder Case of History Sheeter in Baghpat
रंगदारी के मामले में कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका का पिता गिरफ्तार

रंगदारी के मामले में कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका का पिता गिरफ्तार

संक्षेप:

Bagpat News - बागपत के ढिकौली गांव में हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ बब्बू की हत्या के मामले में कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका के पिता चंद्रपाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर समझौते का दबाव बनाते हुए 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और फायरिंग करने का आरोप है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Jan 24, 2026 11:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के ढिकौली गांव में हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ बब्बू की हत्या के मामले में कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका के पिता और पांच अन्य लोगों ने समझौते का दबाव बनाते हुए उसके भाई से 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और फायर झोंकने के मामले में पुलिस ने इस मामले में कुख्यात बदमाश के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। ढिकौली निवासी नवीन कुमार ने बताया कि उसके भाई प्रवीण उर्फ बब्बू की पूर्व प्रधान जय कुमार के घर पर 28 अक्टूबर 2024 को गोली मारकर व धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका व उसके छह साथियों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की थी। उक्त मुकदमे की सुनवाई न्यायालय में चल रही है। जिसमें गवाह धनपाल की गवाही शुरू हो चुकी है। बताया कि गत 20 जनवरी की सुबह धनपाल उनसे मुलाकात करने के लिए घर पर आए थे। इसी दौरान धनपाल लघुशंका करने के लिए चले गए थे, जिनके मोबाइल पर सुबह 8.52 बजे मोबाइल पर काल आई। उनके द्वारा काल रिसीव की गई, तो कॉलर ने खुद को कुख्यात ज्ञानेंद्र का करीबी बताया और कहा कि तूने अपनी गवाही तो कर ली, धनपाल की गवाही पूरी नहीं होने देंगे। तुम दोनों को जान से मार दूंगा। आरोप लगाया कि दो अन्य व्यक्तियों ने भी कॉल कर धमकी दी थी। इसके बाद 10.45 बजे छह व्यक्तियों ने घेर में आकर जान से मारने की धमकी देते हुए 10-12 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से फायर किया था। चांदीनगर थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में कुख्यात बदमाश ज्ञानेंद्र ढाका के पिता चंद्रपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।