शादी के नाम पर धोखाधड़ी और लूट का आरोप
Bagpat News - बड़ौत क्षेत्र के एक युवक ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। युवक का आरोप है कि नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी बहन और उसे बेहोश किया गया, जिसके बाद गहने, नकदी और मोबाइल फोन चुराए गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बड़ौत। बड़ौत क्षेत्र निवासी एक युवक ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी, नशीला पदार्थ खिलाकर गहने व नकदी लूटने तथा बैंक खाते से रुपये निकालने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। एसपी के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। शिकायतकर्ता हरबीर पुत्र विजयपाल सिंह, निवासी गांव बाजीदपुर पट्टी गढ़ी, जनपद बागपत ने बताया कि उसकी पहचान कवर सिंह नामक व्यक्ति से हुई थी, जिसने उत्तराखंड के रुद्रपुर कोर्ट में एक युवती से शादी कराने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि शादी के नाम पर उससे एक लाख रुपये भी लिए गए। 7 जनवरी 2026 को वह युवती व उसके परिजनों के साथ बड़ौत आया था।
पीड़ित का आरोप है कि 8 जनवरी की रात उसे व बहन को खाने-पीने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया गया, जिसके बाद सोने के जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। मोबाइल के जरिए बैंक खाते की जानकारी हासिल कर 9 जनवरी को 40 हजार रुपये भी निकाल लिए गए। हरबीर का कहना है कि जब उसने बड़ौत थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की तो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। एसपी के निर्देश पर बड़ौत कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



