Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsFraud and Threats Victims File Cases Against Loan Defaulters in Badaut
प्लॉट दिलाने के नाम पर 6.60 लाख की ठगी, धमकी देने का आरोप

प्लॉट दिलाने के नाम पर 6.60 लाख की ठगी, धमकी देने का आरोप

संक्षेप:

Bagpat News - पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।नगर की बावली रोड निवासी कलीम पुत्र जमील ने बताया कि

Dec 14, 2025 11:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर की बावली रोड निवासी कलीम पुत्र जमील ने बताया कि वर्ष 2020 में बड़ौत स्थित एक प्लॉट 99.65 वर्ग मीटर का सौदा किया गया था, जिसकी कुल कीमत 6.60 लाख रुपये तय हुई। आरोप है कि उक्त राशि आरोपियों अजय राणा, सोनू राणा व उनके साथी वरुण जैन को नकद व बैंक के माध्यम से दी गई। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद आरोपियों ने न तो प्लॉट का बैनामा किया और न ही पैसे वापस किए। पीड़ित का कहना है कि कई बार संपर्क करने पर आरोपियों ने टालमटोल की और जब वह प्लॉट पर पहुंचा तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -------- उधार लिए 2.50 लाख मांगने पर धमकी बड़ौत। थाना खेकड़ा क्षेत्र के रावण उर्फ बड़ा गांव निवासी युवक ने शिवम शर्मा ने बताया कि बड़ौत कस्बे के एक युवक ने उससे 2.50 लाख रुपये ऑनलाइन उधार लिए थे। रकम पीड़ित ने स्वयं व अपनी बहन के खाते से ट्रांसफर की थी, जिसका पूरा रिकॉर्ड उसके पास मौजूद है। रुपये लेने के बाद आरोपी ने रकम लौटाने के लिए 2.50 लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन बैंक में लगाने पर हस्ताक्षर मेल न खाने के कारण वह बाउंस हो गया। वह रुपयों का तकादा करने के लिए उसके घर पहुंचा, तो आरोपी दीपक तोमर व उसकी मां ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दीपक तोमर व उसकी मां के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।