बिनौली के प्राथमिक विद्यालय नम्बर 2 में मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बागपत जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव और जिला महामंत्री सुभाष शर्मा के समक्ष सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें शिक्षकों ने सर्वसम्मति से ब्लॉक संरक्षक के पद पर राजीव चिकारा और ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर विकास कुमार, उपाध्यक्ष पद पर प्रविंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर जवाहर सिंह ब्लॉक मंत्री पद पर प्रवीण कुमार शर्मा, महिला प्रभारी वैशाली शर्मा के नाम पर अनुमोदन कर चयन किया गया। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने सभी चयनित पदाधिकारियों को पूर्ण निष्ठा के साथ संगठन एवं अध्यापको के हित मे कार्य करने की शपथ दिलाई। वही जिलाकार्यकरिणी का विस्तार करते हुए राजीव चिकारा को वरिष्ठ मीडिया प्रभारी/ प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान सुनील तंवर, अमित कुमार, शशिभूषण, हरिमोहन शर्मा, सुनील कुमार सहित अध्यापक मौजूद रहे।