जिसके लिए परिवार को छोड़ा, अब वही छोड़ कर भाग गया
जिस प्रेमी के लिए परिवार को छोड़कर चली आई और अब वहीं उसे अकेली और बेसहारा छोड़कर भाग गया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल कर...

जिस प्रेमी के लिए परिवार को छोड़कर चली आई और अब वहीं उसे अकेली और बेसहारा छोड़कर भाग गया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल कर कानूनी कार्यवाही की मांग की।
मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली महिला ने महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल करते हुए बताया कि उसने वर्ष 2019 में मुजफ्फरनगर निवासी युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। जिसके बाद उसका पति पॉक्सो एक्ट में गाजियाबाद जनपद में जेल चला गया था और उसने पैरवी कर अपने पति की जमानत कराई। आरोप लगाया कि दो माह पहले उसका पति और वह खेकड़ा में रहकर फैक्ट्री में काम कर गुजर बशर कर रहे थे, लेकिन अब उसका पति दो माह पहले उसे छोड़कर भाग गया। इस मामले में महिला अधिकारी शालू चौधरी का कहना है कि दोनों पक्षो की सुनवाई के बाद कार्रवाई की जाएगी।
