सिंगर रेणुका पंवार के घर पहुंचे अमेरिका के फिटनेस स्टार एशटन हॉल
Bagpat News - अमेरिका के फिटनेस स्टार एस्टन हॉल ने भारत भ्रमण के दौरान खेकड़ा में हरियाणवी गायक रेणुका पंवार के घर पर देसी खाना खाया और उनके गानों पर नृत्य किया। उन्होंने गोठरा में पहलवानों को दावं सिखाए और गांव की संस्कृति का अनुभव किया। एस्टन ने भारतीय मेहमान नवाजी की तारीफ की और गांववासियों के साथ फोटो खिंचवाए।

अमेरिका के फिटनेस स्टार एस्टन हॉल अपने भारत भ्रमण के दौरान शुक्रवार को खेकड़ा क्षेत्र के भ्रमण पर रहे। हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार के घर पहुंचकर देसी खाना खाया। गोठरा के अखाडे में पहलवानों को दावं सिखाए। उनके साथ मस्ती की। सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस वीडियों से विश्व भर में युवाओं के बीच फेमस एस्टन हॉल इन दिनो भारत भ्रमण पर है। पहले वह मध्यप्रदेश में ग्वालियर जिले में योगेन्द्र कुशवाहा नामक अपने एक प्रशंसक से मिले थे। शुक्रवार को वे खेकड़ा में हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार के घर पहुंचे। वहां देसी खाना खाया। भोजन के साथ गुड और छाछ का आनंद लिया।
रेणुका के गानों पर डांस किया। उनके परिवार जनों के साथ खूब बाते की। इसके बाद वे गोठरा गांव पहुंचे। वहां अखाडे में पहलवानों के साथ कुश्ती लड़ी और फिटनेस के गुर भी सिखाये। उन्होंने गांव की सभ्यता को जाना। कहा कि भारतीय दुनिया के बेहतरीन मेहमान नवाज लोग है। यहां आकर वे बेहद खुश है और सदैव आते रहेंगे। उन्होने ग्रामीणों के साथ फोटो खिचवाएं और दिल्ली लौट गए। इस दौरान मनुपाल बंसल समेत अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


