चलती बस में लगी भीषण आग, कूदकर कर्मचारियों ने बचाई जान

Mar 02, 2026 10:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

Bagpat News - बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 709बी पर एक निजी कंपनी की बस में अचानक आग लग गई। चालक ने बस को सड़क किनारे रोका और सवार कर्मचारियों ने कूदकर जान बचाई। दमकलकर्मियों ने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। बस पूरी तरह जल गई, और दूसरी बस भेजकर कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

चलती बस में लगी भीषण आग, कूदकर कर्मचारियों ने बचाई जान

बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 709बी पर उस समय वाहन चालकों और राहगीरों में उस समय हड़कम्प मच गया, जब एक निजी कंपनी की चलती बस में अचानक आग लग गई। चालक ने बस को सड़क किनारे किया। बस में सवार चालक, व आधा दर्जन कम्पनी कर्मचारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुँचे दमकलकर्मियों ने घँटों की मशक्कत से आग पर काबू पाया। दरअसल, यह घटना दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बावली गांव में हुई। दुर्गनपुर खेड़ा मुजफ्फरनगर से एक निजी कंपनी की गाड़ी/बस कुंडली हरियाणा के लिए चली थी। बस में चालक सहित 7 लोग सवार थे जोकि कुंडली की एक कम्पनी के कर्मचारी थे।

इस कम्पनी में गाड़ियों के पार्ट्स, टायर बनाये जाते हैं। जब यह बस बावली गांव में पहुँची तो अचानक बस के एयरकंडीशनर से धुंआ निकलना शुरू हो गया। चालक ने फ्यूज निकाल तो निकाल दिया, लेकिन बस में धुंआ और आग तेजी से उठने लगी तो चींख-पुकार मचनी शुरू हो गई। चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को सड़क किनारे किया। बस में सवार कर्मचारियों ने बस से कूदकर जान बचाई। चंद पलों में ही आग की लपटों ने आग को चपेट में ले लिया। मौके पर भगदड़ जैसे हालात हो गए, वहां से गुजर रहे वाहन भी दूर दूर खडे हो गए। सूचना पर पहुँचे दमखम कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से पूरी बस जलकर स्वाहा हो गई। कम्पनी द्वारा दूसरी बस भेजकर कर्मचारियों को वहां से कुंडली भिजवाया। इस दौरान ग्रामीणों की बड़ी भीड़ मौके पर लगी रही। पुलिस ने लोगों को हटाकर हाईवे को सुचारू कराया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।