सेवानिवृत्त दरोगा के मकान में सर्किट शॉट से लगी आग
Bagpat News - टीकरी कस्बे में एक रिटायर्ड दमकल विभाग के दरोगा के घर में अचानक आग लग गई, जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। परिवार के सदस्य सो रहे थे जब आग लगी। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, लेकिन नुकसान बड़ा था।

दाहा। टीकरी कस्बे में बीती रात दमकल विभाग से सेवानिवृत्त दरोगा के मकान के निचले हिस्से मे अचानक आग लगने लाखों का सामान जलकर राख हुआ। इसकी जानकारी मिलने पर पहुंची दमकल विभाग एवं परिजनों ने आग बुझाई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट से माना जा रहा है। टीकरी कस्बे की पट्टी मैनमाना निवासी अक्षय पुत्र कृष्णपाल के मकान में करीब 11 बजे देर रात अचानक आग लग गई। परिवार के सदस्य चौबारे की छत पर कृष्णपाल एक कमरे में जबकि बेटा अक्षय, पुत्र वधू दीपा,पोता आरव व पोती आरुषि दूसरे कमरे में सोए हुए थे। कृष्णपाल दमकल विभाग से दरोगा के पद से रिटायर्ड है।
शुक्रवार रात अचानक में उनका पालतू कुत्ते भौंकने की आवाज सुनकर परिजन एवं आस पास के लोगों की नींद खुली तो अक्षय के मकान में आग लगने की जानकारी मिली। इसकी सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा लाखों की कीमत का सामान जल चुका था जबकि एक भैंस झुलस गई। नगर पंचायत अध्यक्षा सरिता राठी, उपेंद्र राठी ने आग लगने से हुए नुकसान की प्रशासन से भरपाई कराने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


