Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsFire Breaks Out in Policeman s Home in Arjunpuram Millions in Property Lost
सिपाही के मकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

सिपाही के मकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

संक्षेप: Bagpat News - अर्जुनपुरम मोहल्ले में सोमवार रात एक सिपाही के घर में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण हुई इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, लेकिन परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित निकल गए। फायर ब्रिगेड ने...

Tue, 21 Oct 2025 11:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

शहर के अर्जुनपुरम मोहल्ले में सोमवार देर रात एक सिपाही के घर में आग लग गई। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, हालांकि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अर्जुनपुरम मोहल्ले में सिपाही प्रदीप कुमार किराए का मकान लेकर रहता है। बताया जा रहा है कि सोमवार की देररात शॉर्ट सर्किट होने से मकान में आग लग गई। घटना के समय प्रदीप कुमार परिवार के सदस्यों के साथ घर के अंदर मौजूद थे। धुआं उठता देख उन्होंने तुरंत शोर मचाया और सुरक्षित घर से बाहर निकल आए।

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने बाल्टियों और पाइपों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट सामने आ रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी है। आग से हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है।