
मिशन एडमिशन: ओपन मेरिट सूची तैयार करने में जुटे कॉलेज
Bagpat News - दूसरी मेरिट के ही लिए गए दाखिलेमिशन एडमिशन: ओपन मेरिट सूची तैयार करने में जुटे कॉलेजमिशन एडमिशन: ओपन मेरिट सूची तैयार करने में जुटे कॉलेजमिशन एडमि
बड़ौत।कॉलेजों में अब स्नातक कक्षाओं में दाखिले का अंतिम दौर शुरू हो गया है। रिक्त सीटों पर प्रवेश कराने को लेकर विवि के निर्देशों पर कॉलेज प्रशासन ओपन मेरिट सूची तैयार करने में जुट गए हैं। दरअसल, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों में दूसरी मेरिट जारी की थी जिसकी तिथि सोमवार को समाप्त हो गई। अल्पसंख्यक सँस्थानों में मंगलवार को दूसरी कटऑफ के ही एडमिशन लिए गए। अभी 50 फीसदी के आसपास सीटें बीए, बीकॉम, बीएससी में रिक्त पड़ी हुई है। फिलहाल अब कॉलेज प्रशासन ओपन मेरिट सूची तैयार करने में जुटा है। जनता वैदिक कॉलेज, दिगंबर जैन कॉलेज, जैन स्थानकवासी गल्र्स डिग्री कॉलेज में देर शाम तक सूची तैयार की गई।

जल्द पीजी क्लास के लिए भी एडमिशन शुरू हो जाएंगे। डीजे कॉलेज की प्राचार्या डॉ ममता ने बताया कि विवि के कुलपति से आदेश प्राप्त होने पर सभी कॉलेज संचालकों ने ओपन मेरिट तैयार करने का काम शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




