ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपत गांधी गांव में दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल

गांधी गांव में दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल

कोतवाली क्षेत्र के गाधी गांव में मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। महिलाओं समेत छह लोग घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। गाधी...


गांधी गांव में दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल
हिन्दुस्तान टीम,बागपतWed, 13 Sep 2017 12:45 AM
ऐप पर पढ़ें

कोतवाली क्षेत्र के गाधी गांव में मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। महिलाओं समेत छह लोग घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। गाधी गांव निवासी अशोक ने बताया कि गांव के एक परिवार के यहां पर हैंडपंप लगाने का कार्य चल रहा था। आरोप है कि इसी बीच कुछ लोगों ने उनके साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। अशोक के अलावा ओमपाल,र्शिमला, मोनू समेत छह घायल हो गए। पुलिस ने कई को हिरासत में लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें