Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsFather-Son Held Hostage and Assaulted in Bavli Village Local Panchayat Demands Action
रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर बावली में हुई पंचायत, एसपी से मिलेंगे ग्रामीण

रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर बावली में हुई पंचायत, एसपी से मिलेंगे ग्रामीण

संक्षेप:

Bagpat News - बावली गांव में शनिवार को एक दबंग ने पिता-पुत्र को बंधक बना कर मारपीट की। जब इस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई, तो रविवार को पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने एसपी से मिलने का निर्णय लिया और आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच चल रही है।

Jan 11, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

बावली गांव में शनिवार को पिता-पुत्र को बंधक बनाकर मारपीट की गई थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर रविवार को बावली में पंचायत का आयोजन हुआ, जिसमें कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से मिलने का निर्णय लिया। बावली गांव की पट्टी मोहल्लू निवासी विशाल ने बताया कि गांव की पट्टी राणा के रहने वाले एक दबंग व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसके पिता राजू को उन्होंने बंधक बना रखा है। वह उनके घर आ जाए। वह इस बात को सुनकर दबंगों के घर पहुंच गया। वहां पर उसे भी बंधक बना लिया गया।

बताया कि दबंगों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट की गई। घंटों तक उन्हें बंधक बनाए रखा। इसके बाद दोबारा गांव में दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी। घायलों को लेकर उनके परिजन कोतवाली पहुंचे, जहां पर विशाल ने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर रविवार को बावली गांव में पंचायत का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। आरोप लगाया कि राजनैतिक दल के पदाधिकारी के दवाब के चलते पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पंचायत में निर्णय लिया कि रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल जल्द एसपी से मिलेगा। उधर इस मामले में इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;