Bagpat News: वाहनों की टक्कर में किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

Bagpat News: बड़ौत के ओढापुर-शबगा मार्ग पर दो वाहनों की टक्कर में 32 वर्षीय किसान अमित त्यागी की मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल से दवाई लेने जा रहे थे और दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी बड़ौत ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वह रास्ते में ही दम तोड़ दिए। परिवार में कोहराम मच गया।

Bagpat News: वाहनों की टक्कर में किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bagpat News: बड़ौत। ओढापुर-शबगा मार्ग पर शुक्रवार को दो वाहनों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए बड़ौत सीएचसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ओढापुर निवासी अमित त्यागी उम्र 32 वर्ष खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार को वह मोटरसाइकिल से खेती की दवाई लेने जा रहे थे। बताया गया कि ओढापुर-शबगा मार्ग पर सामने से आ रहे वाहन से उनकी बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर में अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए बड़ौत सीएचसी पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अमित की करीब दो वर्ष पहले शादी हुई थी। वह दो भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे भाई सुमित निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। अमित खेती कर परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हादसे की खबर गांव में पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची छपरौली थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सीओ अंशु जैन ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबागपतBagpat News: वाहनों की टक्कर में किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम