ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतआगामी गन्ना पेराई सत्र में किसानों को नहीं हो कोई समस्या: सहेन्द्र सिंह

आगामी गन्ना पेराई सत्र में किसानों को नहीं हो कोई समस्या: सहेन्द्र सिंह

छपरौली विधायक सहेन्द्र सिंह रमाला ने सोमवार को रमाला मिल में अधिकारियों के साथ बैठक...

आगामी गन्ना पेराई सत्र में किसानों को नहीं हो कोई समस्या: सहेन्द्र सिंह
हिन्दुस्तान टीम,बागपतMon, 22 Jun 2020 08:13 PM
ऐप पर पढ़ें

छपरौली विधायक सहेन्द्र सिंह रमाला ने सोमवार को रमाला मिल में अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि इस सत्र में काफी समस्याएं आई, लेकिन आगामी सत्र में किसानों को कोई समस्या ना हो। इसके लिए अधिकारी कमियों को दूर करें।

छपरौली विधायक सहेन्द्र सिंह ने रमाला सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक डा. आरबी राम एवं उत्तम ग्रुप के उपाध्यक्ष हरनाम सिंह एवं प्लांट मैनेजर अश्वनी तोमर के साथ बैठक की एवं पूर्व पेराई सत्र 2019-20 में हुई समस्याओं पर चिंतन करते हुए वित्तीय वर्ष 2019-20 में रमाला सहकारी चीनी मिल की क्षमता के बारे में जानकारी ली। विधायक ने बताया की मिल के विस्तारिकरण हेतु शासन से 328 करोड़ रुपये की मंजूरी हुई थी। जिसके लिए विधायक ने उत्तम ग्रुप से उपाध्यक्ष हरनाम सिंह से जानकारी देने को कहा।

उन्होंने 328 करोड़ की धनराशि के उपभोग और आय व्यय की जानकारी ली। विधायक ने यह भी जानकारी ली कि शेष धनराशि का आगामी सत्र में कहां उपयोग किया जाएगा। जिसके लिए हरनाम सिंह ने जल्द ही मंजूर धनराशि का समस्त ब्यौरा उपलब्ध कराने की बात कही।

विधायक ने मिल के प्रबंधक से वार्ता करते हुए जानकारी ली कि आगामी सत्र में मिल को सुचारु रूप से चलाने हेतु मिल का क्या प्लान है। जिस पर प्रबंधक डा. आरबी राम ने बताया कि पूर्व सत्र में मिल का परीक्षण किया जा रहा था, जिसके कारण क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

आगामी सत्र से पहले समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा। विधायक ने मिल प्रबंधक एवं उत्तम ग्रुप के अधिकारियों को आगामी सत्र में मिल को 25 अक्टूबर से चलाने के प्रयास करने को कहा ताकि क्षेत्र के किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो सके। प्रधान प्रबंधक ने कहा कि आगामी सत्र में किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें